फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

नकलविहीन परीक्षा में बाधा डालने पहुंचे वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज

Tue, 05 Apr 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
ठठिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के समय अनधिकृत रूप से केंद्र में घुसे वित्तविहीन शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबंधक राजबहादुर सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम ने प्रबंधक को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार ने थाना ठठिया में लिखाई रिपोर्ट में बताया कि वह बोर्ड परीक्षा में स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में राजबहादुर सिंह शिक्षा सदन इंटर कॉलेज राजनगर ठठिया में तैनात हैं। सोमवार प्रथम पाली विज्ञान की परीक्षा में कॉलेज प्रबंधक राजबहादुर सिंह अनधिकृत रूप से घुस आए 45 मिनट तक रुके रहे। आरोप है कि कॉलेज में चल रही नकलविहीन परीक्षा में बाधा पहुंचाने के चलते आए और मना करने पर भी परिसर से बाहर नहीं गए। इसी बीच मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। डीएम के आदेश पर एसडीएम तिर्वा राकेश कुमार त्यागी को मौके पर भेजा गया। उन्होंने परीक्षा के समय कॉलेज में मौजूद प्रबंधक को परीक्षा केंद्र से बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पीएन वाजपेयी का कहना है तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं राज बहादुर सिंह यादव का कहना है कि वह परीक्षा शुरू होने से पहले स्कूल गए थे, उन्हें जानबूझ कर फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed