फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

महिला अपराध का ग्राफ बढ़ा, एक माह में 41 अपहरण

Sat, 02 Apr 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। पुलिस महकमे की लाख कोशिशों के बाद भी जिले में महिला अपराध कम नहीं हो रहा है। मार्च माह में 81 मामले सामने आए हैं, जिसमें 41 अपहरण के हैं। वहीं प्रेम प्रसंग के झांसे में दुष्कर्म का शिकार भी कई युवतियां और किशोरियां हुईं हैं।
विज्ञापन

2022 फरवरी में जिले के थानों में 49 महिला अपराध दर्ज किए गए, जबकि मार्च में 81 महिला अपराध के मामले सामने आए हैं। इसमें 41 महिला और नाबालिगों का अपहरण हुआ है। 16 के साथ दुष्कर्म और 24 छेड़खानी की वारदात हुईं हैं। सबसे शिकार होने वाली किशोरियों की उम्र 13 साल से 17 साल है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि अधिकतर किशोरी और युवतियां प्रेम-प्रसंग के झांसे में आकर युवकों के साथ चली गईं थीं। छानबीन कर उनको परिजनों के सुपुर्द किया गया और आरोपियों को जेल भेजा गया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि महिलाओं संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता से दर्ज कर कार्रवाई की गई है। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मोबाइल फोन अपराध का मुख्य जरिया
मार्च में सबसे अधिक सदर कोतवाली में 22 महिला अपराध के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 12 किशोरियों का अपहरण कर दुष्कर्म हुआ है। पुलिस की जांच में मोबाइल फोन अपराध का मुख्य जरिया निकल कर सामने आया है। इसको लेकर पुलिस लोगों को सलाह दे रही है, कि मोबाइल का उपयोग सोच समझकर कर करें। यदि कोई जानने वाला हो, तभी बात करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

केस- एक
नई बस्ती सफदरगंज निवासी अदनान और उसके दोस्त सुफियान से फोन कॉल कर 16 वर्षीय किशोरी को झांसे में लिया। अश्लील वीडियो और फोटो खींचे और वायरल कर दिए। 23 मार्च को पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया था।
केस- दो
उत्तमापुर निवासी अजय राठौर ने फोन पर किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया। कई दिनों तक बात की। 23 मार्च को किशोरी का अपहरण कर लिया। लड़की के पास फोन कहां से आया, इसकी जानकारी घरवालों को भी नहीं थी।

केस- तीन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक और गांव में 14 वर्षीय किशोरी को एक युवक फोन पर बहलाता रहा। 21 मार्च को उनका अपहरण कर लिया। पुलिस किशोरी की खोज कर रही है, अभी तक कोई जानकारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed