फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

थाने के पास से किशोर का अपहरण, मचा हड़कंप

Mon, 21 Mar 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
घटना स्थल पर पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। थाने के पास से खेल रहे बालक को बोलेरो सवार युवक अगवा कर ले गए। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने थाने पहुंच कर हंगामा किया। सक्रिय हुई पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। कुछ देर बाद युवक बालक को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना के पास जगतापुर गांव निवासी श्रमिक अनीश का आठ वर्षीय बेटा जीशान पड़ोसी बच्चों के साथ सोमवार दोपहर तीन बजे खेल रहा था। इस दौरान बोलेरो सवार कुछ युवकों ने जीशान का अपहरण कर लिया। यह देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया तो स्थानीय लोग दौड़ पड़े, लेकिन बोलेरो सवार जीशान को लेकर भाग निकले। इसके बाद जीशान के परिजनों ने थाने पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। एसआई बृजेश यादव ने नाकाबंदी कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद शाम करीब पांच बजे बोलेेरो सवार घर के पास किशोर को छोड़कर भाग निकले। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि किशोर सकुशल बरामद हो गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed