फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

38 फीसदी कार्डधारकों के हाथों नहीं पहुंचा राशन, तारीख बढ़ी

Tue, 01 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। जनपद में करीब 62 फीसदी कार्डधारकों को ही राशन मिला है। 38 फीसदी की पहुंच से लाभ दूर है। इसकी वजह से वितरण की अंतिम तारीख बढ़ाकर चार मार्च कर दी गई है। हालांकि पहली तारीख को छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन

डीएसओ केके गुप्त ने बताया कि महीने के दूसरे चरण का 22 से 28 फरवरी तक राशन वितरण होना था। कई जगह राशन में समय से न पहुंचने की शिकायतें मिलीं। खाद्य एवं रसद आयुक्त ने वितरण की तारीख बढ़ाकर चार मार्च कर दी गई है। दो मार्च से फ्री राशन की सुविधा मिलेगी। डीएसओ का कहना है कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड तीन-तीन किलो चीनी भी फ्री में दी जाएगी। पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह तक करीब 62 फीसदी वितरण हो गया था। डीएसओ का कहना है कि राशन पर पोर्टेबिलिटी व्यवस्था लागू रहेगी, लेकिन चीनी उसी दुकान पर मिलेगी, जहां का कार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed