{"_id":"621e5d985284a9091e735ea4","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp683290548","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारों के सहारे आरोपियों तक पहुंचने की फिराक में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारों के सहारे आरोपियों तक पहुंचने की फिराक में पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनगढ़। कस्बे के बहुचर्चित बारेलाल हत्याकांड को नौ दिन का समय बीत चुका है। नामजद मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। अब पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों के सहारे उन तक पहुंचने की कवायद कर रही है।
विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम धीरपुर निवासी बृजेश उर्फ बारेलाल 20 फरवरी की शाम को अपने घर से दोस्तों के साथ निकला था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। बृजेश की पत्नी सीता देवी ने उसके दोस्त ग्राम कुशलपुर निवासी मुनेश, धीरपुर निवासी संजीव व सुरेंद्र के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तीन दिन बाद बारेलाल का शव जीप अड्डा के पास तालाब में तैरता मिला था। इसके बाद से एसओजी समेत तीन टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया गया। इन टीमों ने आरोपियों की तलाश में जनपद कन्नौज के अलावा कानपुर देहात, औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद व दिल्ली में दबिश दी। नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी। अब पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।