फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

पति के खिलाफ दर्ज हुआ पत्नी और बेटे की हत्या का केस

Tue, 01 Mar 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। ट्रक की टक्कर से हुई मां-बेटे की मौत के मामले में मृतका के पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आधी रात के बाद मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए कन्नौज भेज दिया। वहीं युवक को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम तिसौली निवासी रामसेवक ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 10 साल पहले ग्राम अकबरपुर निवासी राजीव के साथ की थी। 27 फरवरी को उसका दामाद, बेटी सुनीता, बच्चे कृष्णा व तनवी को लेकर सलेमपुर में बरसी कार्यक्रम में गया था। वहीं से राजीव ने उसकी बेटी के साथ गालीगलौज कर मारपीट की और उसे लेकर चला आया। सफाखेड़ा गांव के सामने उसकी बेटी व बच्चों को जबरिया अज्ञात वाहन के सामने धक्का दे दिया, जिससे उसकी बेटी सुनीता व कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दामाद राजीव ने बाइक को भी गायब कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। अब पति से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने रात ढाई बजे सौ शैया अस्पताल की मोर्चरी से दोनों शवों को निकालकर कन्नौज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से हुई थी मां-बेटे की मौत
रविवार की देर शाम बरसी में शामिल होकर लौट रहे मां-बेटे की सफाखेड़ा गांव के सामने ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी। इस हादसे में तीन साल की प्रिया घायल हुई थी। मौत के बाद से ही मृतका के मायके पक्ष के लोग पति पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। जिसके चलते सोमवार को पूरा दिन दोनों शव सौ शैया अस्पताल की मोर्चरी में रखे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed