{"_id":"62016284d050013865732bb1","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6794041110","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर से जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के घर से जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। भाजपा नेता के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की जेवर, नकदी पार कर दी। परिवार के सभी लोग वैवाहिक समारोह में गए हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
कस्बा के सुभाष नगर निवासी भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री पंकज दुबे निजी विद्यालय के प्रबंधक भी हैं। रविवार को पंकज अपने पूरे परिवार के साथ बिधूना औरैया में रहने वाले रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। देर रात मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 80 हजार नकद और करीब तीन लाख के जेवर चोरों ने पार कर दिए।
सोमवार सुबह पड़ोसियों ने टूटे ताले की जानकारी भाजपा नेता को दी। इसके बाद घरवाले लौटे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।