{"_id":"61f820f033412d380068b874","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6781659184","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराबंदी कर शातिर अपराधी को दबोचा, दो तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेराबंदी कर शातिर अपराधी को दबोचा, दो तमंचे बरामद
विज्ञापन
कन्नौज। चुनाव के चलते पुलिस फरार चल रहे अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही है। घेराबंदी कर पुलिस ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे बरामद किए हैं।
सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने रविवार रात घेराबंदी कर कुसुमखोर क्षेत्र से चंदन ठाकुर निवासी चांदापुर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस को दो तमंचे मिले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने चंदन ठाकुर को जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चंदन ठाकुर के खिलाफ 2018 में एक युवक की हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज है। इससे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।