{"_id":"61ddd982baccbb60cb49b1c7","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp674828375","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे की सूचना पर दुकान बंद कर भागे बिजली तार के थोक विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे की सूचना पर दुकान बंद कर भागे बिजली तार के थोक विक्रेता
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर में बिजली के नकली तार बिक्री किए जाने की सूचना पर दिल्ली से आई टीम ने छापा मारा। जानकारी होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने फुटकर दुकानदारों के यहां से छापे मारकर नकली तार बरामद किया। दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई।
दिल्ली की आरके लाइट कंपनी में जांचकर्ता के पद तैनात अमित रावत ने कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी अभियान चलाया। अमित रावत ने बताया कि नगर में आरके लाइट कंपनी के नाम नकली तार की पैकिंग तैयार कराकर बिक्री की जा रही है।
फुटकर विक्रेताओं के यहां से नकली तार के पैकेट बरामद हुए जिन्हें जब्त कर लिया गया। इसके अलावा तार का थोक व्यापार करने वाले दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों पर ताला डालकर भाग गए।
विज्ञापन
अमित रावत ने पकड़े गए दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं फुटकर में तार की बिक्री करने वाले दुकानदारों का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि वे नकली तार की बिक्री कर रहे हैं। उन्हें तो थोक विक्रेता जो माल उपलब्ध कराते हैं, उसी की बिक्री करते हैं।