फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

शहर में सीवर टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। शहर में सीवर प्रोजेक्ट का टेंडर दिलाने के नाम पर दो शातिर युवकों ने तीन ठेकेदारों से लाखों की ठगी कर ली। रुपये मांगने पर ठेकेदारों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव सिलुआपुर निवासी अभिनेंद्र सिंह ने सदर कोतवाली में सुनील कुशवाहा निवासी मियागंज और राम विद्युत सिंह निवासी डोमन विगहा डबर जहानाबाद बिहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित ठेकेदार अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व सुनील कुशवाहा ने राम विद्युत सिंह से मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन

सुनील ने बताया था कि राम विद्युत सिंह की नेशनल ग्लोबल सिलोसन नाम की कंपनी है। वे शहर में सीवर प्रोजेक्ट का काम कराते हैं। इससे सीवर का ठेका दिलाने के नाम पर सुनील और राम विद्युत ने उससे तीन लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद उसके दोस्त संजय शर्मा से डेढ़ लाख और शशांक त्यागी से पांच लाख रुपये ठग लिए। टेंडर न मिलने पर जब रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed