{"_id":"61d49733653a7b142e760ab9","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6735679119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर 100 छात्राओं से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर 100 छात्राओं से ठगी
विज्ञापन
कन्नौज। नौकरी का झांसा देकर शातिर महिला ने 100 से अधिक छात्राओं को शिकार बनाकर हजारों रुपये ठग लिए। नौकरी न मिलने के बाद जब छात्राओं ने रुपये मांगे तो उन्हें धमकी दी। पीड़ित छात्राओं ने एएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
महमूदपुर पैठ में रहने वाली छात्रा खुशबू, काजल, सरस्वती और पूजा ने मंगलवार को एएसपी अरविंद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि शहर के सरायमीरा शिवाजी नगर में किराये पर एक भवन में रायबरेली में रहने वाली महिला का कार्यालय है। महिला ने उन्हें 12 हजार रुपये लेकर नौकरी दिलाने का लालच दिया। महिला संचालक ने बताया कि उन्हें प्रत्येक माह नौ-नौ हजार का वेतन मिलेगा।
इन्हीं बातों के झांसे में आकर उनके अलावा नसरापुर, बीबी चिमनी और चौधरी सराय में रहने वाली सौ से ज्यादा छात्राएं आई हैं। छह माह बीत जाने के बाद महिला संचालक ने कहा कि उन्हें अब एक-एक नई स्कूटी दी जाएगी, लेकिन स्कूटी भी नहीं दी। ठगी का एहसास करने के बाद जब रुपये मांगे तो बदनाम करने की धमकी दी। एएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।