{"_id":"61cb67e27fe4f37b72183782","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6722782101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों के खेत में मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों के खेत में मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर की कांशीराम कालोनी के पीछे खेतों में मंगलवार सुबह मजदूर का शव पड़ा मिला। शव को सौ शैया अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिय है।
कांशीराम कालोनी के पीछे खेत में लोगों ने मंगलवार की सुबह युवक का शव पड़ा देखा। शव की शिनाख्त मोहल्ला तिवारियान निवासी नीरज उर्फ छन्नू सक्सेना (30) के रूप में हुई। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि छन्नू अविवाहित था। उसके बड़े भाई की लगभग आठ साल पहले मौत हो चुकी है। वह शराब का भी लती था और मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करता था। पुलिस ने युवक के शव को सौ शैया अस्पताल की पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
सूचना पाकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला व पुनीत दुबे मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इसके चलते शव उनको सौंप दिया गया है।