फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के दो पक्षों में मारपीट

Wed, 29 Dec 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। दंगल प्रतियोगिता के दौरान दो पहलवानों के बीच मारपीट हो गई। इसकी जानकारी पर दोनों पहलवानों के पक्ष पहुंच गए और लाठी-डंडे चल गए। मौके पर भगदड़ मच गई। मारपीट में दो पहलवान घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के पीएसएम डिग्री कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के बीच दंगल भी था। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कुतलुपुर निवासी पहलवान पवन गिहार और मकरंदनगर निवासी पहलवान जीवन कठेरिया के बीच कुश्ती होनी थी। एक दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसकी जानकारी होने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे पहुंच गए और प्रतियोगिता स्थल पर मारपीट बढ़ गई। इससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान पहलवान पवन गिहार और जीवन कठेरिया घायल हो गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed