{"_id":"61ca020b863730037e5fa8b0","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp672067135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि युवक शादी से इनकार कर रहा है। उसने पुलिस से शिकायत की है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसके घर के पास में विशुनगढ़ क्षेत्र के एक गांव के युवक का ननिहाल है। युवक का ननिहाल में आना-जाना है। सात सितंबर 2020 को युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत उसने अपने माता-पिता से की थी। आरोपी के मामा ने उसके पिता से बात करके दोनों का रिश्ता तय करा दिया। दोनों परिवारों की सहमति से उसका रिश्ता तय हो गया और बाद में उसका रोका किया गया। इसकी वीडियोग्राफी उसके पास है।
शादी तय होने के बाद युवक का उसके घर आना-जाना हो गया और वह झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। अब युवक व उसके परिजन शादी से इनकार कर रहे हैं। पीड़ित युवती ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है।