{"_id":"61bb9047fba5fa05fe6f9003","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6699604126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की कोर्ट से मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की कोर्ट से मांगी अनुमति
विज्ञापन
छिबरामऊ। नादेमऊ कस्बे से लापता हुए हरिमोहन को अब 46 दिन का समय बीत चुका है। पुलिस की जांच अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस दोनों आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। पुलिस ने इसके लिए कोर्ट से अनुमति भी मांगी है।
नादेमऊ निवासी मीरा देवी ने बताया गया कि एक नवंबर को उनके बेटे हरिमोहन को ग्राम रसूलाबाद निवासी बबलू, ग्राम बलीदासपुर निवासी साथी बबलू के साथ घर से पकड़कर ले गया था। तब से उसके बेटे का पता नहीं चल रहा है।
महिला ने बेटे की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए दोनों के खिलाफ थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद रसूलाबाद निवासी बबलू ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया जबकि बलीदासपुर निवासी बबलू ने हाईकोर्ट से अरेस्टिंग स्टे ले लिया। मामले के खुलासे के लिए एसओजी टीम को भी लगा दिया गया। अब पुलिस अपहरण के दोनों आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी कर रही है। इसके लिए कोर्ट से अनुमति भी मांगी गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि कोर्ट से दोनों आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
इनसेट
बबलू ने हरिमोहन को घर से लाने की बात कबूली
सूत्रों की मानें तो पुलिस ने जब रिमांड पर लेकर ग्राम रसूलाबाद थाना तालग्राम निवासी बबलू से वार्ता की तो उसने हरिमोहन को घर से लाने की बात को कबूल लिया।