{"_id":"61b4f29bb8d65a177c226782","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6690359143","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को पीटकर ससुराल से निकाला, छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को पीटकर ससुराल से निकाला, छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मायके में रही विवाहिता को कार्रवाई करने पर माता-पिता को जान से मारने से की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के गोल कुआं अकबरपुर सराय घाघ मोहल्ला निवासी राजू ने बेटी ऊषा देवी की शादी 29 अप्रैल 2016 को मवेशी व्यापारी बीरू उर्फ कय्यर (निवासी बम्मीपुर नगरिया भट्ठा ऊसराहार इटावा) से की थी।
कोर्ट के आदेश पर ऊषा देवी ने पति बीरू उर्फ कय्यर, सरदार, रमेश, रेखा, कांती और दिन्नो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि कुछ दिन पूर्व ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये मांगे थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इससे वे मायके में रहने लगी। तीन अक्तूबर को आरोपी घर आए और कार्रवाई करने पर माता-पिता की हत्या करने की धमकी दी। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।