{"_id":"61afab1870297c29f9549cb7","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6682987103","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर बरातियों ने किराना व्यापारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर बरातियों ने किराना व्यापारी को पीटा
विज्ञापन
सौरिख। बरात में जयमाल के दौरान एक किराना व्यापारी को पीट दिया गया। आरोप लगाया गया कि उसने शराब के नशे में किशोरी से छेड़खानी की। बाद में कुछ लोगों ने व्यापारी को बरातियों के चुंगल से छुड़ाया।
नगर के एक गेस्ट हाउस में सोमवार की शाम बरात का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात जयमाल के दौरान शराब के नशे में नगर निवासी एक किराना व्यापारी ने एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ करने पर किशोरी ने नाराजगी जताई। इस पर जयमाल के दौरान मौजूद लोगों ने व्यापारी की जमकर पिटाई की।
बरात में पिटाई से भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोगों ने व्यापारी को बरातियों के चुंगल से छुड़ाया और मौके से भगा दिया। दूसरे दिन तक मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। इस बारे में जब थाना प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।