{"_id":"62a238c3fbdca11181378b20","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp701525863","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे चल रहे वाहन में घुसी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त वाहन को देखते एसआई। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
Link Copied
सौरिख (कन्नौज)। थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लखनऊ जाते समय कार आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। माना जा रहा है कि कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
लखनऊ के नारदगंज निवासी अरविंद सिंह (44) बुधवार को पत्नी अर्चना सिंह, बेटे अर्पित सिंह, बाराबंकी के जैदपुर के बीबीपुर गांव निवासी चालक रईस के साथ दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 157 के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह व एनसीसी प्रभारी प्रदीप यादव ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। यहां अरविंद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अर्चना, अर्पित और रईस को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।