{"_id":"61a710fa594b1c0c833c81fb","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6669776181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
सीमा देवी (फाइल फोटो)। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। कसावा चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला पमारन के सामने नकटपुर रोड पर दंपती की बाइक में तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। महिला की मौत हो गई। सौ शय्या अस्पताल में पति को भर्ती किया गया है।
औरैया के थाना बेला अंतर्गत ग्राम कसहरी निवासी सतेंद्र सिंह (50) पत्नी सीमा देवी (46) के साथ अपनी बहन भूरी पत्नी रामबाबू (निवासी ग्राम सभा नगला पमारन के मौजा बटेला) के घर आए थे। लौटते समय गांव के बाहर नकटपुर रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर घायल हो गए। गांव के लोगों के साथ सतेंद्र सिंह के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।
गंभीर हालत में दोनों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने सीमा देवी को मृत घोषित कर दिया। हेलमेट पहने होने से सतेंद्र सिंह का सिर बच गया, लेकिन शरीर में काफी चोट लगी है। उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक कार छोड़कर भाग चुका था।