फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   cow

गोशाला में क्षमता से अधिक मिले 90 गोवंश

Fri, 18 Oct 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
cow
तिर्वा। एसडीएम गुरुवार को तीन गोशालाओं का निरीक्षण किया। पर्याप्त जगह न होने पर नाराजगी जताई। क्षमता से अधिक गोवंश मिलने पर तत्काल अस्थाई गोशाला बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर गोशालाओं का निरीक्षण करने निकले एसडीएम जयकरन, सीवीओ डा. संजय शाल्या ने हरेईपुर, लिलुइया, व खानपुर गांव में बनी गोशालाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम जयकरन ने बताया कि हरेईपुर गांव में बनी गोशाला मे 171 गोवंश बंधे थे, जिनके खाने का भी सारा इंतजाम मौजूद था। प्रधान ने चारे के लिए मशीन भी लगवा रखी थी। लिलुइया गांव की गोशाला में 98 गोवंश थे। यहां भी सभी साधन मौजूद थे। इसके साथ ही खानपुर में गोशाला कम जगह में संचालित है, गोशाला में करीब 90 गोवंश बंधे हैं। गोशाला गोवंश के हिसाब से नहीं बनाई गई। उन्होंने निर्देश दिए कि गांव में एक और गोशाला बनाकर उसमे भी गोवंश बांधे जाएं। वर्तमान में जो गोशाला बनाई गई उसमें अगर सभी जानवर एक साथ बैठ जाएं तो वह बैठ नहीं सकते हैं। गोवंशों की दिक्कत देखते हुए गांव में दूसरी गोशाला बनाने के निर्देश के साथ साथ अगर जगह नहीं मिल रही तो खानपुर गोशाला से थोडे़ गोवंश दूसरी गोशाला में रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे गोशाला में गोवंशों को ठीकठाक जगह मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed