फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Couples will get the blessings of Shri Krishna on Phulera Duj

कन्नौज: फुलेरा दूज पर जोड़ों को मिलेगा श्री कृष्ण का आशीर्वाद

Tue, 21 Feb 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 21 Feb 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Couples will get the blessings of Shri Krishna on Phulera Duj
कन्नौज। हिंदू धर्म में फुलेरा दूज पर्व का काफी महत्व है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इस बार उदया तिथि में 22 फरवरी को फुलेरा दूज मनेगी। इस दिन चौतरफा शहनाई की गूंज सुनाई देगी। शादी-बरातों के लिए शहर के लेकर देहात तक के बैंक्वेट हॉल पहले से ही बुक हैं। सरायमीरा के रहने वाले आचार्य पवन शुक्ला बताते हैँ कि फुलेरा तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम की बहार आती है। और इस दिन जोड़ों के परिणय सूत्र में बंधने पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिला है।
विज्ञापन

पंचांग के मुताबिक फुलेरा दूज फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में फुलेरा दूज को अबूझ मुहूर्त माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन बिना मुहूर्त देखे ही सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इसी को देखते हुए 22 फरवरी को शहर से लेकर तिर्वा, ठठिया, इंदरगढ़, गुरसहायगंज, तालग्राम, छिबरामऊ, सौरिख समेत जिले भर में 500 शादियां होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस विशेष शुभ मुहूर्त होने की वजह से रिकार्ड तोड़ शादियां होंगी। इसके लिए लोगों ने पहले से ही तैयारियां कर ली हैं। शहर में करीब 30 से अधिक बैंक्वेट हाल हैं। 22 फरवरी के लिए पहले से ही बुक हैं। यहां तक की छोटे-छोटे धर्मशाला भी बुधवार को शहनाई गूंजेगी।
विज्ञापन



शहर के भगवानपुर मोहल्ले के रहने वाले आचार्य विवेक तिवारी बताते हैं कि फुलेरा दूज वसंत ऋतु से जुड़ा त्योहार है। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों को अच्छा बनाने के लिए इसे मनाया जाता है। फुलेरा दूज एक ऐसा मुहूर्त भी माना जाता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। जिनकी कुंडली में प्रेम का अभाव हो, उन्हें इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---



शहर के होली मोहल्ला के रहने वाले आचार्य चदंन शुक्ला बताते हैं कि फुलेरा दूज का त्योहार वसंत पंचमी और होली के बीच फाल्गुन में मनाया जाता है। यह दूज तिथि का दिन पूरी तरह दोष मुक्त होता है। इस दिन का हर क्षण शुभ होता है। इसलिए कोई भी शुभ काम करने से पहले मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती।




आचार्य आदित्य दुबे बताते हैं कि फुलेरा दूज की तिथि 21 फरवरी 2023 मंगलवार को सुबह 11 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ हो रही है, लेकिन उदया तिथि 22 फरवरी को है। इस तिथि के कारण इस बार उदया तिथि में फुलेरा दूज मनेगी। सुबह 04 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 39 तक व शाम को 07 बजे से 09 बजकर 31 मिनट कर विशेष मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed