फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Counting the three cycles will be

तीन चक्रों में होगी काउंटिंग

Sat, 12 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 12 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Counting the three cycles will be

पंचायत चुनाव में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों

विज्ञापन
के मतों की गिनती 13 दिसंबर को मंडी समिति परिसर में सुबह सात बजे से की जाएगी। मतों की गिनती तीन चक्रों में होगी। इसके लिए न्याय पंचायत वार 17 टेबलें लगाई जाएंगी।

निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव और बीडीओ अनिल कुमार ने बताया रविवार की सुबह सात बजे से मंडी समिति के नीलामी चबूतरे पर मतगणना का कार्य शुरू होगा। मतगणना को न्याय पंचायत वार 17 टेबलें लगाए जाएंगी। मतगणना के लिए पूरे परिसर की बैरीकेडिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है।

बताया कि तीन चक्रों में मतगणना का कार्य कराया जाएगा। प्रधान चक्र में सुबह सात बजे से 11 बजे तक निगोह खास, लड़ैता, हरीनगर, जयसिंहपुर, करमुल्लापुर, औराई, महमूदपुर खास, रामपुर हृदय, विशुनगढ़, असालताबाद, हाथिन, अंतपुर, चंदरपुर, पलिया बूंचपुर, अहिरूआ राजारामपुर, प्रानपुर पल्यौरा, अतिराजपुर, कमालपुर, कपूरपुर, रूपपुर, बिबिया जलालपुर, सदरपुर द्वारिकापुर, नौली, भौराजपुर, उस्मानपुर, प्रेमपुर।

भोजपुर निगोह, महमूदपुर कीरत, मिघौली, हरिबल्लभपुर, करनौली, कुंवरपुर लोधपुर, खुबरियापुर, डालूपुर सुल्तानपुर। भरौली सिरकनेपुर, रामपुर बैजू, असालतनगर, सिकंदरपुर निगोह, खोजीपुर, नौगाईं, पंथरा, नंदलालपुर, महमूदपुर जागीर, खानपुर कसावा, कसावा, मेदेपुर, मदारीपुर कसावा, अकबरपुर और कुंवरपुर जनूं की मतगणना होगी।

द्वितीय चक्र में पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक ग्राम पंचायत जमामर्दपुर, घिलोई खास, रामपुर निगोह, त्योर, सिंहपुर, असेह, रौरी, शाहजहांपुर, रतनपुर, लोकपुर, हमीरपुर, धरनीधरपुर नगरिया, भाउलपुर, मुडिय़ा, अल्हनापुर, रंधीरपुर, भगवंतपुर, बिकूपुर, मदारपुर, जगतपुर, हरिहरपुर, कैरदा, जगदीशपुर, बरूआ सबलपुर।

सरायदायमगंज, सराय गोपाल, मेरेपुर गढिय़ा, रनवीरपुर, सरायसुंदर, गिरधरपुर, छिबरामऊ देहात, सरायगूजरमल, कूंदेपुर, खल्ला रूपमंगदपुर, भीकमपुर सानी, बेहटा खास, खुड़ावा, जसुआमई, सलेमपुर। तीसरे चरण में दोपहर तीन बजे से बिर्रा, सरदामई, कुंवरपुर बनवारी, कल्यानपुर, पुराभोज, रामखेड़ा, हरीकरनपुर और खानपुर चौबे की गिनती होगी।

उधर, मतगणना के लिए प्रधान पद के प्रत्याशियों को पास बनाने का काम शुरू हो गया। पहले दिन लगभग तीन सौ से भी ज्यादा प्रत्याशियों को पास जारी किए गए। मतगणना में शामिल होने को पास बनाने का काम शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर शुरू किया गया। पास बनवाने को लेकर सुबह से ही प्रत्याशियों की भीड़ परिसर में जुटनी शुरू हो गई थी।

निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव और बीडीओ अनिल कुमार की मौजूदगी में सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने अपनी टेबलों पर बैठकर प्रत्याशियों द्वारा मुहैया कराए गए फार्म के आधार पर उन्हें एजेंट पास जारी किए। देर शाम तक पास बनाने का काम चलता रहा। पहले ही दिन लगभग तीन सौ से भी अधिक पास बनाए गए।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशियों के प्रवेश पास शनिवार को भी बनाए जाएंगे। उधर, महिला प्रत्याशियों के सामने एजेंट बनाने को सबसे ज्यादा आपाधापी देखी गई। ज्यादातर महिला प्रत्याशी स्वयं मतगणना स्थल पर न जाकर वहां अपना कोई प्रतिनिधि को भेजकर उसका मतगणना पास बनवाने में सक्रिय देखी गई। वहीं कई ऐसे भी प्रत्याशी थे जो अपनी ग्राम पंचायत से बाहर के व्यक्ति को एजेंट बनवाने के प्रयास में अफसरों के चक्कर काटते देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed