फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Councilor burnt effigy of Chinese President

सभासद ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Councilor burnt effigy of Chinese President
17सीएचबीपी52: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंकते सभासद रानू कुरैशी। सभासद ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला - शहीदों के बलिदान का बदला ले सरकार संवाद न्यूज एजेंसी छिबरामऊ। चीनी सेना के धोखेबाजी कर भारत के बीस सैनिकों को शहीद करने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सभासद रानू कुरैशी ने अपने समर्थकों के साथ चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार से चीनी सेना से बदला लेकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने की मांग की। बुधवार को हीरालाल काॅलेज मैदान के पीछे बनवारी नगर चौराहे पर सभासद रानू कुरैशी के नेतृत्व में युवा पहुंचे। युवाओं ने चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके राष्ट्रपति शी. जिनपिंग का पुतला आग के हवाले कर दिया। कहा कि बीती रात सैनिकों ने भारत के बीस जवानों को धोखेबाजी कर शहीद कर दिया। शहीदों के शव पर देश की हर आंख नम हुई है। अब भारत सरकार चीनी सैनिकों के सिर काटने का हुक्म दे और इन्हें ऐसा सबक सिखाए, जिससे यह धोखेबाज मुल्क फिर से भारत की तरफ देखने की हिम्मत न कर सके। आशुतोष दीक्षित ने कहा कि इस संकट के दौर में प्रत्येक देशवासी सेना व सरकार के साथ है। सरकार को चीन को कड़ा सबक देना चाहिए। इस दौरान आशुतोष चतुर्वेदी व शहंशाह सहित कई लोग मौजूद रहे। ---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed