फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Could not provide nutrition due to poverty and unemployment, daughter died

गरीबी और बेरोजगारी से नहीं दे सका पोषण, बेटी की मौत

Fri, 03 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Could not provide nutrition due to poverty and unemployment, daughter died
मुस्कान की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़(कन्नौज)। गरीबी और बेरोजगारी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बड़ी बेटी मुस्कान ने खांसते हुए दम तोड़ दिया। वह पिछले चार माह से तपेदिक की बीमारी से परेशान थी। सही उपचार व खानपान न मिलने से शुक्रवार सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई। किसी तरह से परिजनों ने चंदा जुटाकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

वाकया इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के शाहनगर गांव का है। यहां के प्रमोद प्रजापति की चार संतानें थीं। सबसे बड़ी मुस्कान( 13) गांव के स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। दूसरी पुत्री मोहिनी आठ साल, पुत्र विपिन पांच व सृष्टि तीन साल की है। परिवार की गुजर बसर के लिए एक बीघा खेती है। रबी की फसल के दौरान गेहूं की बुआई की थी। यह अन्ना जानवर चर गए।
विज्ञापन

प्रमोद कोरोना काल से पहले दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते थे। कोरोना काल में नौकरी छूट जाने से एक साल से गांव में हैं। खेती के अलावा आय का अन्य कोई साधन न होने से परिवार तंगी से गुजर रहा था। इसी दौरान मुस्कान टीबी की बीमारी से ग्रसित हो गई। प्रमोद ने पड़ोसियों से उधार लेकर औरैया जिले के बेला कस्बे में निजी चिकित्सक से उपचार कराया। बाद में आर्थिक दिक्कतों के चलते बेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दवाइयां लाता रहा। पोषण वाला भोजन न दे पाने से मुस्कान की हालत लगातार बिगड़ती रही। गुरुवार को मुस्कान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची तक नहीं पहुंची प्रशासन की नजर
कन्नौज। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने टीबी रोग से पीड़ित पांच बच्चों को गोद लिया है। वह उन्हें पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराकर अच्छी पहल कर रहे है। इस बच्ची तक प्रशासन की नजर नहीं पहुंच सकी। किसी अफसर की नजर पड़ गई होती तो शायद जिंदगी को उत्साह से जी रही होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed