{"_id":"68c5b95aefca27b5f10441d1","slug":"could-not-get-the-disputed-land-measured-on-dms-orders-kannauj-news-c-214-1-knj1005-137261-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीएम का आदेश पर नहीं करा पाया विवादित जमीन की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीएम का आदेश पर नहीं करा पाया विवादित जमीन की पैमाइश
विज्ञापन
प्रेमपुर। तीन महीने पहले पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बावजूद पैमाइश न होने से पीड़ित को जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। पीड़ित ने न्याय के लिए शनिवार को भी अफसरों के कार्यालयों के चक्कर लगाए।
ग्राम राजन नगला निवासी विजय कुमार ने बताया कि ग्राम घिलोई में 0.0810 हेक्टेयर भूमि का पट्टा था। इस जमीन पर पड़ोसी गांव भीमसराय के एक युवक ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। जमीन खाली करने की बात कहने पर वह विवाद करने लगता है। इससे शांति भंग की संभावना बनी रहती है।
शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 18 जून को एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शिकायत के निस्तारण के लिए एसडीएम ने तहसीलदार, कोतवाल व राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया, लेकिन पीड़ित को जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया है। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि पैमाइश के लिए राजस्व टीम को निर्देशित किया जा चुका है। पीड़ित को जमीन पर कब्जा दिलाया जाएगा।