फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

बहन-भाई समेत 38 पाजिटिव

Sun, 26 Jul 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona
जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग से जांच कराता युवक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना मरीजों के संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को गुरसहायगंज के तीन भाई बहन समेत 38 नए पॉजिटिव मिले हैं। शहर के मोहल्ला कुतलूपुर मकरंदनगर में 15 और तालग्राम ब्लाक के गांव रजलामऊ में 14 संक्रमित निकले हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 555 पहुंच गई है। इसमें 401 लोग ठीक हो चुके हैं और 149 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। मरीज बढ़ने से हॉटस्पॉट भी 67 हो गए हैं।
विज्ञापन

नए संक्रमितों में तालग्राम के तालाब कला में 19 वर्षीय भाई, 23 और 15 वर्षीय बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुरसहायगंज के शास्त्री नगर का 42 वर्षीय युवक, तिराहा पार्क का 17 वर्षीय किशोर, अशोक नगर नई बस्ती का 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिले हैं। इसी तरह तिर्वा के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इन सभी ने ट्रूनेट से जांच कराई थी। इसके अलावा शहर के मोहल्ला कुतलूपुर निवासी 42 वर्षीय युवक, 15 वर्षीय किशोर, 27 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोर, 58 वर्षीय बृध्द, 40 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय अधेड़, 66 वर्षीय महिला, 79 वर्षीय वृद्ध 14 वर्षीय किशोर, 27 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय किशोर, 45 वर्षीय युवक, 74 वर्षीय वृद्धा और मोहल्ला हर्षवर्धन नगर निवासी 60 वर्षीय वृद्धा भी पॉजिटिव निकली हैं।
विज्ञापन

ठठिया का 24 वर्षीय युवक, तालग्राम ब्लाक के गांव रजलामऊ निवासी 42 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोर, 80 वर्षीय वृद्ध, 49 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय बृध्द, 56 वर्षीय ग्रामीण, 33 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवती, 55 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय युवक व 47 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव निकले हैं। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि रजलामऊ गांव को हॉटस्पॉट बनाया जाएगा। गांव में न तो किसी को जाने की इजाजत होगी न ही गांव के किसी व्यक्ति को गांव से बाहर आने की। हर जरूरत का सामान गांव में भेजा जाएगा। रविवार को लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ राहत की बात यह है कि इलाज के बाद मरीज ठीक भी हो रहे है। गुरुवार को जिले में 19 संक्रमितों को कोरोना को मात दी। सभी को कोविड-19 अस्पताल से घर भेज दिया गया है। एसीएमओ डा. राम मोहन तिवारी ने बताया कि एक संक्रमित मेडिकल कालेज व 18 गौतम बुध्द पैरामेडिकल कालेज कनपटियापुर से छुट्टी दी गई है। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. केसी राय ने बताया कि जिले में अब तक 17389 लोगों के सैंपल लिए गए इसमें 16503 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed