{"_id":"5f00ce458ebc3e42c835635a","slug":"corona-kannauj-news-knp56934462","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में हुई कोरोना पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में हुई कोरोना पर चर्चा
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में सामाजिक दूरी बना कर बैठे सीएमएस व अन्य
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। महापुरुषों के साथ साथ गंभीर बीमारियों पर चर्चा करने के लिए प्रत्येक माह के पहले व चौथे शनिवार को डाक्टरों की गोष्ठी का आयोजन होगा। पहली गोष्ठी में कोरोना से बचाव का मुख्य मुद्दा रहा।
पहले शनिवार को राजकीय मेडिकल कालेज में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें महान चिकित्सक डा.विधानचंद्र के जीवन पर चर्चा करते हुए उनको याद किया गया। इसके साथ ही देश में फैली कोरोना महामारी पर चर्चा की गई।इस मौके पर प्राचार्य डा.नवनीत कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सभी चिकित्सक अपना बचाव करते हुए मरीजोें की सेवा करें।
कोरोना पीड़ित मरीजों के पास जाने से पहले स्वयं अपनी सुरक्षा पर ध्यान रखें। मरीज देखने से पहले मास्क लगवा लें। मरीजों को देखने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ कर ले। इस मौके पर सीएमएस डा.दिलीपसिंह, डा.संजीव त्रिपाठी, डा.इशरत अली अंसारी, डा.नरेंद्र, डा.विपुल श्रीवास्तव, डा.जयप्रकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।