फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cooks will prepare food in schools wearing head cover, apron and gloves

Kannauj News: स्कूलों में हेड कवर, एप्रन व दस्ताने पहनकर खाना बनाएंगी रसोइया

Thu, 07 Mar 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 07 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cooks will prepare food in schools wearing head cover, apron and gloves
तालग्राम। परिषदीय स्कूलों में मिडडे मील की रसोइया अब एप्रन, दस्ताने व हेड कवर पहनकर भोजन बनाएंगी। इसके लिए स्कूलों के प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते में प्रति रसोइए सात सौ की दर से बजट भेजा जाएगा। जिससे रसोइयों के लिए दो-दो सेट एप्रन, दस्ताने और कैप खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों को एमडीएम दिया जाता है। भोजन पकाने की जिम्मेदारी रसोइयों की होती है। कई बार औचक निरीक्षण में यह बात सामने आई है कि रसोइया बिना सुरक्षा के मानक पूरे करते हुए भोजन पका रही हैं। विभाग बजट न होने की बात कहता रहा है। अब यह समस्या भी दूर हो जाएगी। रसोइया भोजन बनाते समय सुरक्षा के सभी मानक पूरे करेंगी। रसोइयों को ग्लब्स, एप्रन, हेड कवर, हाथ धोने का साबुन आदि सामग्री खरीदने के लिए बजट दिया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
इनसेट

विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाएगी धनराशि
ब्लाॅक के 186 परिषदीय, एडिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मदरसों में 512 रसोइयों की तैनाती है, जबकि प्रत्येक विद्यालय को सात सौ रुपये मिलेगा। यह धनराशि सीधे विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजी जाएगी। प्रधानाध्यापक धनराशि को निकालकर सुरक्षा मानक पूरे करेंगे। साथ ही बीईओ को उपभोग प्रमाण पत्र भी मुहैय्या कराएंगे। यह बजट किसी दूसरे मद पर खर्च नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

एमडीएम का बेहतर तरीके से संचालन को लेकर समय समय पर बजट आवंटित किया जाता है। एमडीएम सुरक्षा के सभी मान पूरे किए जा रहे हैं। - राम वर्मा, ब्लॉक एमडीएम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed