फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Conversion was being done by paying money, transaction of Rs 3.5 lakh found

Kannauj News: रुपये देकर किया जा रहा था धर्मांतरण, 3.5 लाख का मिला लेनदेन

Mon, 01 Sep 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Conversion was being done by paying money, transaction of Rs 3.5 lakh found
कन्नौज। धर्मांतरण के खेल में रुपये देने की बात अब साफ हो गई है। पुलिस ने जब मुख्य आरोपी आंध्र प्रदेश निवासी गौवडा प्रसाद के बैंक खातों की छानबीन की तो पता चला कि जिले में उसने लोगाें के खातों में 3.5 लाख रुपये की जमा-निकासी की थी। अब पुलिस खाताधारकों से संपर्क कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने रविवार को भी जेल में जाकर मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी धर्मेंद्र से पूछताछ की। बताया गया कि इस्माइलपुर गांव में एक बीमार बच्चे को ठीक करने का प्रलोभन देकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस धर्मांतरण के मामले की गहनता से जांच कर रही है और इसके लिए शासन से भी निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मिसुरपुर निवासी धर्मेंद्र ही गौवडा प्रसाद को इस्माइलपुर गांव में ममता देवी के घर पर लाया था। यहां उसने लोगों को प्रलोभन दिया और प्रार्थना सभा में लोगों को कष्ट दूर करने का आश्वासन दिया। गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधीनगर के नट समुदाय की महिला सबीना, शकुंतला, मीना व छोटी आदि महिलाएं पहुंची। इसके बाद बिजेंद्र नट के 11 साल के बेटे बॉबी को ठीक करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बॉबी लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित है। गौवडा प्रसाद ने सबीना से धर्म परिवर्तन करने की बात कही पर तैयार नहीं हुई। इस पर बेटे के इलाज कराने से ठीक करने की जिम्मेदारी उसने ली। उस पर जब काफी दबाव बनाया गया तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गौवडा प्रसाद के बैंक खातों की पड़ताल की तो पता चला कि कन्नौज जिले में 17 लोगों को उसने साढ़े तीन लाख रुपये दिए हैं। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने जिला कारागार जाकर गौवडा प्रसाद व धर्मेंद्र से पूछताछ की और उनके मंतव्य के बारे में जानकारी की। बताया कि जिनके खातों में रकम भेजी गई। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। धर्मांतरण के मामले में भी एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed