फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Conversion: Funding amount found in the account of accused Pannalal

धर्मांतरण : आरोपी पन्नालाल के खाते में मिली फंडिंग की रकम

Thu, 11 Dec 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Conversion: Funding amount found in the account of accused Pannalal
तिर्वा। धर्मांतरण के खेल में ईसाई मिशनरियों से द्वारा फंडिंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने जब आरोपी पन्नालाल के खाते का डिटेल निकलवाया तो पता चला कि कई संस्थाओं ने उसके खाते में हर माह हजाराें रुपये भेजे हैं। पुलिस व सर्विलांस टीम ने तीनों आरोपियों से कई घंटे पूछताछ की। बैंक डिटेल के आधार पर अब पुलिस की जांच तेज हो गई है।
विज्ञापन

ठठिया क्षेत्र के करसाह गांव निवासी पन्नालाल एक मकान को चर्च बनाकर उसमें पूजा पाठ का बहाना बनाकर ग्रामीणों को ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा था। इसको लेकर ठठिया पुलिस ने पन्नालाल, विद्यासागर एवं उमाशंकर दोहरे को पकड़ा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के बैंक खाते को भी खंगाला। पन्नालाल के तिर्वा स्थित स्टेट बैंक के खाते से मिली डिटेल के अनुसार कई संस्थाओं से रुपया आने भेजा गया है। पन्नालाल का खाता एसबीआई तिर्वा शाखा में है, जिसमें कई संस्थाओं से तीन वर्षाें से लगातार प्रति महीने 6800 रुपये आने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

जांच में खाते में पिछले लगभग तीन वर्षों से विभिन्न संस्थाओं से धन आने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इन ट्रांजेक्शनों की प्रकृति, उद्देश्य और उन संस्थाओं की वास्तविक गतिविधियां अभी जांच का विषय हैं। जिन संस्थाओं से राशि आई है, उनके नाम ईसाई समुदाय से जुड़े प्रतीत होते हैं, जिसके आधार पर पुलिस इस मामले को भी गंभीरता से खंगाल रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि फिलहाल जांच शुरुआती चरण में है और हर तथ्य को कानूनी दायरे में रहकर सत्यापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने बताया कि खातों की विस्तृत जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि धन किस उद्देश्य से भेजा गया और इसका उपयोग किस प्रकार किया गया। यदि जांच में वित्तीय अनियमितता या किसी संगठित नेटवर्क की पुष्टि होती है तो जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed