{"_id":"58d16fe54f1c1b425c1a2801","slug":"container-ran-into-ht-driver-helper-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में दौड़ा एचटी करंट, चालक-हेल्पर घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर में दौड़ा एचटी करंट, चालक-हेल्पर घायल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर मंगलवार को नेहरू कॉलेज के सामने कंटेनर में हाई टेंशन लाइन छूने से करंट दौड़ गया। इससे चालक और हेल्पर झुलस गए। दोनों को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद भीड़ जुटने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
इंदरगढ़ थानांतर्गत ग्राम रामपुर मझिला निवासी कंटेनर चालक मन्नूलाल मंगलवार को गांव से कंटेनर हैदराबाद ले जा रहा था। हाईवे पर नेहरू कालेज के पास ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का झूलता तार कंटेनर से छू गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया। चालक व क्लीनर ने किसी तरह कंटेनर से कूद कर जान बचाई। हालांकि इस दौरान वह दोनों करंट से झुलस गए। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
मौके पर जुटे अजय कुमार, विनोद सिंह, सर्वेश कुमार, जितेंद्र, राघवेंद्र, उमेश चंद्र, सुनील, रमेशचंद्र आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कई बार इस लाइन को ऊंचा करने की विद्युत विभाग से मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सुभाषचंद्र सचान ने बताया कि शहर में आरएपीडीआरपी (त्वरित ऊर्जा सुधार एवं विकास कार्यक्रम) के तहत कई स्थानों पर काम बाकी है। झूलते तारों को हटाकर वहां एबीसी लाइन डलवाई जाएगी।