{"_id":"6536b7684152a679f50791f9","slug":"construction-of-50-bedded-womens-wing-could-not-be-completed-after-three-years-kannauj-news-c-12-1-knp1074-450913-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीन साल बाद पूरा नहीं हो सका 50 शैया महिला विंग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीन साल बाद पूरा नहीं हो सका 50 शैया महिला विंग का निर्माण
Mon, 23 Oct 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। महिलाओं के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था में शासन ने साल 2020 में नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं युक्त 50 शैय्या महिला विंग के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया था। तीन साल बीत चुके हैं। मुख्यमंत्री से लेकर आला अधिकारियों की सख्ती के बाद भी कार्यदायी संस्था अभी तक निर्माण पूरा नहीं कर सकी है।
नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड कानपुर की ओर से पांच करोड़ 62 लाख 38 हजार रुपये की लागत से पचास शैया महिला विंग का निर्माण करने का ठेका लिया था। शासन स्तर से निर्माण कार्य के लिए निर्धारित बजट की प्रथम किश्त दो करोड़ 81 लाख 19 हजार रुपए की धनराशि भी कार्यदायी संस्था को दे दी है। इस अस्पताल का निर्माण 27 मई 2021 तक पूरा होना था लेकिन अब साल 2023 में भी महज दो महीने का समय शेष रहा है लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अस्पताल का निर्माण पूरा न हो पाने के कारण महिला मरीजों को इलाज के लिए राजकीय महिला अस्पताल या फिर सौ शैया अस्पताल का सहारा लेना पड़ रहा है।
.
मुख्यमंत्री ने दिए थे रिपोर्ट दर्ज के निर्देश
पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने 26 सितंबर 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य में बरती जा रहे लेटलतीफी की शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई। कछुआ गति से चल रहे कार्य के कारण मरीजों अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं से अभी तक वंचित हैं।
विज्ञापन
निर्माण पूरा होते ही एक महीने के अंदर शुरू होगा अस्पताल
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फिनिशिंग, बिजली फिटिंग, टायलीकरण व पुताई जैसे छोटे मोटे काम बचे हैं। कार्यदायी निर्माण पूरा कर जिस दिन स्वास्थ्य विभाग को सौंप देगा, उसी दिन से 15 दिनों अंदर अस्पताल का विधिवत संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --