{"_id":"58a1ef5b4f1c1b5f37d84ee4","slug":"consolidation-of-the-election-process-to-put-the-brakes-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से चकबंदी प्रक्रिया पर लगा ब्रेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से चकबंदी प्रक्रिया पर लगा ब्रेक
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
चकबंदी कार्यालय में काम करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के चलते क्षेत्र के 26 गांवों में चल रही चकबंदी प्रक्रिया धीमी हो गई है। कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी होने की वजह से चकबंदी पर ब्रेक लग गया है। अधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद इस प्रक्रिया में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
इस समय तहसील क्षेत्र के 26 गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। क्षेत्र के उड़ैलापुर, दीपकपुर, सिंहपुर व थानपुर निगोह में धारा 52 का प्रकाशन हो रहा है। इनमें सिंहपुर और थानपुर निगोह में चकबंदी पूरी कर नक्शा बनाकर अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। उड़ैलापुर और दीपकपुर में धारा 52 के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी तरह अन्य गांवों में जोत चकबंदी अधिनियम 1953 की धारा 20 के तहत चक निर्धारण का काम चल रहा है। क्षेत्र के भगवंतपुर, भगवानपुर व उमरपुर में धारा 20 के तहत चकों के निर्धारण का काम चल रहा है। इसके बाद धारा 24 के तहत कब्जा परिवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अन्य गांवों में मालियत लगाए जाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
चकबंदी अधिकारी शशिप्रताप सिंह ने बताया कि गैर अभिलेख जले वाले गांवों में चकबंदी प्रक्रिया तेजी से चल रही थी। विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों की डयूटी लगे होने की वजह से ाइस पर ब्रेक लग गया है।