{"_id":"688fa8770f5a27ce9c08dbf3","slug":"complete-the-under-construction-building-of-medical-college-by-october-2026-kannauj-news-c-214-1-knj1008-135256-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन अक्तूबर 2026 तक पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन अक्तूबर 2026 तक पूरा करें
विज्ञापन
कन्नौज। डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में निर्माणधीन आवासों का जिलाधिकारी ने रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यवाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को कार्य में तेजी लाते हुए अक्तूबर 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान आवासों का लेआउट देखा। बताया गया कि 29.61 करोड़ रुपये की लागत से श्रेणी-चार के 20, श्रेणी-पांच के 10 आवासों का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2026 तक हर स्थिति में कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता, सामग्री की मजबूती एवं निर्माण मानकों का गंभीरता से पालन करने के भी निर्देश दिए।
इसी क्रम में निर्माणाधीन 50 शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस उत्तर प्रदेश जल निगम के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि 1814.16 लाख रुपये की लागत से परियोजना का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लगभग 63 फीसदी निर्माण पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह, सी एंड डीएस के परियोजना प्रबंधक कौशलेंद्र राठौर, स्थानीय अभियंता रंजन चौरसिया आदि मौजूद रहे।