फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Complainants did not arrive; officials kept waiting.

Kannauj News: नहीं पहुंचे फरियादी, करते रहे अधिकारी इंतजार

Sat, 26 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Complainants did not arrive; officials kept waiting.
कन्नौज। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया पर बारिश के चलते फरियादी नहीं पहुंचे। उधर, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने थाना विशुनगढ़ पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता, संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर जांच करें और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाने पर प्राप्त प्रत्येक शिकायती प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लिया जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। फरियादियों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। इस दौरान डीएम और एसपी ने थाना विशुनगढ़ का निरीक्षण भी किया। उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, बैरकों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और साफ-सफाई के निर्देश दिए। वहीं, दूसरी ओर कोतवाली छिबरामऊ, तिर्वा और सदर में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों का टोटा रहा। अधिकारी फरियादियों के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन शिकायतें लेकर बहुत कम लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed