फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Commission should ban Salman Khurshid from contesting elections: MP

सलमान खुर्शीद के चुनाव लड़ने पर रोक लगाए आयोग: सांसद

Mon, 15 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Commission should ban Salman Khurshid from contesting elections: MP
पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय को ढांढस बंधाते सांसद मुकेश राजपूत। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। चुनाव आयोग को पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के चुनाव लड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने अपनी पुस्तक में वैमनस्यता एवं कट्टरता फैलाने वाले शब्दों का प्रयोग किया है। यह विचार फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने पत्रकारों से वार्ता में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों से हिंदुत्व की तुलना करने वाले पहले उसे पढ़ लें। हिंदुत्व जीवन शैली है। आतंकवादी संगठन देश व समाज को तोड़ने का काम करते हैं। हिंदुत्व का काम देश व समाज को जोड़कर मजबूत बनाना है। हिंदुत्व विश्व के कल्याण की कामना करने वाला है। उस पर हमला करना पूर्व केंद्रीय मंत्री की हताशा है। जनाधार समाप्त होते देख सस्ती लोकप्रियता के लिए पुस्तक में इन शब्दों का उपयोग किया है।
विज्ञापन

कहा कि फर्रुखाबाद लोकसभा में दो लाख मुस्लिम मतदाता होने के बाद भी इन्हें 50 हजार वोट मिले। यह साबित करता है कि हिंदू और मुसलमान दोनों ही इनका साथ छोड़ चुके हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को घेरे में लेते हुए कहा कि जिन्ना की तुलना सरदार वल्लभभाई पटेल से नहीं हो सकती है। जिन्ना ने देश को तोड़ने का काम किया। सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों को मिलाकर देश को मजबूत किया। इससे पहले सांसद मुकेश राजपूत ने पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय की मां विद्या देवी त्रिपाठी और सांसद सुब्रत पाठक के बड़े भाई प्रसून पाठक के निधन पर उनके आवासों पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed