फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Collectorate got ISO certificate

Kannauj News: कलक्ट्रेट को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र

Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Collectorate got ISO certificate
कन्नौज। प्रदेश में पहली बार कलक्ट्रेट को आईएसओ का प्रमाण पत्र दिया गया है। तीन मानकों को पूरा करने वाला कन्नौज कलक्ट्रेट प्रदेेश में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला जिला बना है। संगठन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम शुभ्रांत शुक्ला को इसका प्रमाण पत्र सौंपा। डीएम ने कहा कि कलक्ट्रेट आने वाले हर फरियादियों की शिकायत का निस्तारण ही उनका लक्ष्य है। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन आईएसओ की ओर से कलक्ट्रेट कन्नौज आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने कहा कि यह सर्टिफिकेट क्वालिटी, पर्यावरण और सेफ्टी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के मान्यता प्राप्त मानकों को पूरा करने में प्रदान किए गए हैं। कहा कि हमारी कलक्ट्रेट की टीम का पूरा प्रयास है कि हम अपने जनपद के नागरिकों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराएं और जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के मान्यता प्राप्त मानक है, उनको लागू करने का हम सब की ओर से निर्णय लिया गया। पहला मानक :9001 का है जिसमें कलक्ट्रेट में क्या-क्या बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए, दूसरा मानक :4001 का है जिसमें कलक्ट्रेट परिसर हरा-भरा हो इसके लिए कई वर्षों से कलक्ट्रेट में वृक्षारोपण किया जा रहा है। तीसरा मानक :4501 सेफ्टी का है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से जो भी मानक है उसमें बिजली व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था आदि बुनियादी व्यवस्थाएं आती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानक है उसके हिसाब से अपने कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाएं कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट कन्नौज में तीनों मानकों :9001 :4001 :4501 पर काम किया गया है। आईएसओ सर्टिफाइड संस्था की ओर से यह आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है। उन्होंने कलक्ट्रेट स्टाफ से इसी तरह सहयोग बनाए रखने को कहा है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अविनाश गौतम, आरडीआरसीएल सॉल्यूशंस ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड आईएसओ टीम के प्रतिनिधि रामधन गौतम, अमित कुमार, पीयूष सचान, शैलेन्द्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed