{"_id":"65ca90fd25cd3cdf7e0ce5e4","slug":"cold-store-worker-dies-under-suspicious-circumstances-kannauj-news-c-214-1-knj1003-109310-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कोल्डस्टोर कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कोल्डस्टोर कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत
Tue, 13 Feb 2024 03:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख रोड स्थित एक कोल्डस्टोर कर्मी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कोल्डस्टोर मालिक पर हत्या के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। समझौता होने के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को साथ ले गए।
मैनपुरी जनपद के थाना बरनाहल अंतर्गत सोथरा गांव निवासी सर्वेश शाक्य पुत्र बृजलाल पिछले चार सालों से सौरिख रोड स्थित एक निजी कोल्डस्टोर में लोडिंग बाबू के पद पर नौकरी कर रहा थे। रविवार दोपहर लगभग एक बजे वह गांव से वापस कोल्डस्टोर पहुंचे। शाम को साथियों के साथ शराब पी और खाना खाकर सोने चले गए। सुबह पास में सो रहे कोल्डकर्मी अरविंद ने जब उन्हें जगाया तो उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने मौत के लिए कोल्ड स्टोर मालिक को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया। कोल्ड मालिक ने जब मृतक के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और बेटी की शादी में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तब परिजन माने। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हृदय गति रुकने से मौत हुई है। परिजनों के मुताबिक एक साल पहले भी अटैक पड़ा था। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।