{"_id":"66ce4c11409394521d0b3614","slug":"coaching-operator-cheated-two-youths-of-rs-4-lakh-in-the-name-of-job-kannauj-news-c-214-1-knj1006-117785-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कोचिंग संचालक ने नौकरी के नाम पर दो युवकों से चार लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कोचिंग संचालक ने नौकरी के नाम पर दो युवकों से चार लाख ठगे
विज्ञापन
सौरिख। दो बेरोजगार युवकों से कोचिंग सेंटर संचालक ने दो साल पहले डाकघर में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर युवकों ने पैसे वापस मांगे तो कोचिंग सेंटर संचालक ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। ठगी का अहसास होने पर युवकों ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद से शिकायत की है।
सकरावा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर के रजत कुमार दिवाकर व सकरावा के राहुल दिवाकर सौरिख के कायमपुर में कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने जाते थे। 27 नवंबर 2022 को कोचिंग सेंटर संचालक ने अपने मित्र से दोनों युवकों को मिलवाया और डाकघर में तीन-तीन लाख रुपये में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। दोनों ने दो-दो लाख रुपए कोचिंग संचालक के खाते में जमा करवा दिए तथा शेष रुपये नौकरी लगने पर देने की बात हुई।
दो साल बाद भी नौकरी न लगने पर युवकों को ठगी का अहसास हुआ। पैसा वापस मांगने पर कोचिंग संचालक व उसके मित्र ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को दोनों युवकों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। इस बारे में कोचिंग संचालक का कहना है कि पैसा उसने अपने मित्र के खाते में भेज दिए थे। वहीं, थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।