फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CO threw copies, NCC recruitment process canceled

सीओ ने फेंकीं कापियां, एनसीसी भर्ती प्रक्रिया रद्द

Thu, 24 Dec 2020 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
CO threw copies, NCC recruitment process canceled
नोंकझोक के बाद मैदान में कापियां पटकते कमांड अधिकारी राजीव नेगी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। हीरालाल कालेज के खेल मैदान पर एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया में धांधली को लेकर एनसीसी बटालियन फतेहगढ़ से आए अफसरों व प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह यादव के बीच आरोप प्रत्यारोप हुए। इसके बाद भर्ती कमांड अधिकारी ने कापियां मैदान में फेंक दीं। भर्ती रद्द किए जाने की घोषणा कर टीम के साथ चले गए।
विज्ञापन

गुरुवार को 12 यूपी वाहिनी एनसीसी बटालियन के कमांड अधिकारी कर्नल राजीव नेगी की देखरेख में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। भर्ती के लिए कालेज के 400 छात्र छात्राओं ने आवेदन किया था। इनमें 43 को चुना जाना था। छात्र-छात्राओं की अलग-अलग दौड़ हुई। 114 छात्र-छात्राओं ने दौड़ में सफलता हासिल की। उसके बाद लिखित परीक्षा कराई गई। कापियां इकट्ठी कर बटालियन की टीम ने चयनित छात्र-छात्राओं की मेरिट लिस्ट फतेहगढ़ कार्यालय में तैयार कर विद्यालय भेजने की जानकारी दी। इसी बीच प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह यादव पहुंच गए। उन्होंने मेरिट लिस्ट विद्यालय में ही तैयार करने के लिए कहा। इसको लेकर कमांड अफसरों व प्रधानाचार्य के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव का आरोप है कि दो वर्ष पहले तक एनसीसी कमांडर विद्यालय में ही मेरिट सूची तैयार करते थे। अब ऐसा नहीं है। फतेहगढ़ में मेरिट सूची बनाने में अफसर धांधली करते हैं। वहीं कमांड अधिकारी राजीव नेगी का कहना था कि भर्ती प्रक्रिया में दखल करने का प्रधानाचार्य को कोई अधिकार नहीं होता हैं। अब अगले वर्ष ही कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ में फेल होने से बिगड़ी छात्रा की हालत
हीरालाल कालेज की कक्षा ग्यारह की छात्रा उर्वशी पुत्री मुकेश कुमार, इकरा पुत्री मो. शाकिर, स्वाति गुप्ता पुत्री अजय कुमार व महक यादव पुत्री रामगोपाल ने भी आवेदन किया था। चारों भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में ही फेल हो गईं। दौड़ से निकलने के बाद चारों रो-रोकर बेहाल दिखीं। काफी देर तक रोने के कारण महक यादव की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर मैदान में ही गिर गईं। प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने एंबुलेंस बुलाई। तब तक साथी छात्राएं पानी डालकर होश में ले आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed