फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CO removed, Tirwa and Saurikh police station in-charge present in line

Kannauj News: सीओ को हटाया, तिर्वा और सौरिख कोतवाल लाइन हाजिर

Mon, 18 Aug 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
CO removed, Tirwa and Saurikh police station in-charge present in line
कन्नौज। तिर्वा में विद्युत निगम से निकाले गए संविदा लाइनमैन की करंट से मौत के बाद हुए उपद्रव की गाज अब लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरने लगी है। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण शव को उठा ले गए और खेत में छिपा दिया। एसपी ने इसको बड़ी लापरवाही मानते हुए सीओ को हटा दिया है। साथ ही तिर्वा व सौरिख कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि इसकी जांच चल रही है और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम पुनगरा निवासी बृजेश राठौर की करंट से मौत हो गई थी। परिजनों ने तिर्वा में पावर हाउस के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस जब शव को उठाने गई तो ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और बृजेश के शव को लेकर भाग गए। उन्होंने गांव के बाहर खेत में शव को छिपा दिया। पुलिस शव को रात भर खोजती रही। अगले दिन शव बरामद हुआ, तब उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी विनोद कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की लापरवाही मानी है। उन्होंने तिर्वा सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी को हटाकर सीओ ट्रैफिक बना दिया और उनके स्थान पर सीओ लाइन कुलवीर सिंह को तिर्वा क्षेत्र का सीओ बना दिया। वहीं, तिर्वा कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया और सदर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल को तिर्वा कोतवाल बना दिया। इसी तरह सौरिख थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार बिंद को भी लाइन हाजिर कर साइबर थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार को सौरिख की जिम्मेदारी सौंप दी है। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने भी कई घटनाओं में लापरवाही बरती है, इस कारण उनको हटाया गया है।
विज्ञापन


इनसेट--
जुआरी छोड़ने पर जसोदा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जसोदा चौकी प्रभारी मोहनलाल ने जुआरियों को पकड़कर छोड़ दिया था। एसपी ने मोहनलाल को लाइन हाजिर कर दरोगा राजेंद्र सिंह को जसोदा चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह पुलिस लाइन से दरोगा अवनीश कुमार को सराय प्रयाग चौकी प्रभारी, सुबोध कुमार को चौकी प्रभारी कस्बा सौरिख, राजकुमार शर्मा को चौकी प्रभारी एक्सप्रेसवे ठठिया बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट--
इंस्पेक्टर रवि बने यातायात प्रभारी
पुलिस अधीक्षक ने मीडिया सेल प्रभारी इंस्पेक्टर रविशंकर त्रिपाठी को जिले का यातायात प्रभारी नियुक्त किया है। वह मीडिया सेल और त्रिनेत्र प्रकोष्ठ का भी कार्य देखेंगे। अभी तक यातायात प्रभारी रहे आफाक खां सहायक यातायात प्रभारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed