फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CO City's car rammed an e-rickshaw full of passengers, five injured

Kannauj News: सीओ सिटी की कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को रौंदा, पांच घायल

Mon, 14 Aug 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
CO City's car rammed an e-rickshaw full of passengers, five injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कन्नौज।
सीओ सिटी की तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में ई-रिक्शा के ड्राइवर ड्राइवर समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सीओ सिटी का ड्राइवर कार लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। परिवार कानपुर से ही दवा लेकर लौट रहा था।
हादसा रविवार की देर रात करीब 10:30 बजे शहर में तिर्वा क्रॉसिंग ओवर ब्रिज से उतरते समय हुआ। बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के जेरकिला निवासी नरेश अपनी बहन देवीपुरवा निवासी श्यामा देवी की दवा लेने कानपुर गया था। साथ में उसकी बेटी संध्या व चचेरी बहन अलका भी थी।
विज्ञापन

रविवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां से सभी ने जेरकिला जाने के लिए ई-रिक्शा किराए पर लिया। ई-रिक्शा अड़ंगापुर गांव निवासी अमित चला रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा कन्नौज-कोतवाली रोड कचहरी गेट के सामने पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तभी सामने से आ रही सीओ सिटी की कार ने ई-रिक्शा को तेज टक्कर मार दिया। हादसे में सभी ई-रिक्शा सवार उछल कर बाहर आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद सीओ सिटी की कार का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसको पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। राहगीरों ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अलका, अमित और श्यामा व नरेश की हालत नाजुक होने पर कनपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, कोतवाल अजय कुमार अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि जिस गाड़ी से हादसा हुआ है उसकी तलाश करवाई जा रही है।


इनसेट



दूसरी गाड़ी से अस्पताल पहुंचीं सीओ

हादसे में पांच लोगों को जख्मी होने की सूचना पर एएसपी जिला अस्पताल पहुंचे। कोतवाल भी पहुंचे। चूंकि मामला सीओ सिटी की गाड़ी से टक्कर का था, इसलिए कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। एएसपी ने यही कहा कि हादसा जिस गाड़ी से हुआ है उसकी तलाश करवाई जा रही है। बाद में खुद सीओ सिटी डॉ. प्रियंका बाजपेई भी अस्पताल पहुंचीं। हालांकि उनकी जिस गाड़ी से हादसा होने की बात कही जा रही है, वो उसकी बजाए दूसरी गाड़ी से अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने भी इस बारे में कुछ बताने से परहेज किया।



इनसेट

वीडियो बनने लगा तो भागा ड्राइवर
हादसा के बाद आसपास के लोग मोबाइल से सीओ सिटी की गाड़ी का वीडियो बनाने लगे। उसे चला रहा वर्दीधारी ड्राइवर मोबाइल पर किसी को कुछ बताता हुआ दिख रहा था। मोबाइल से वीडियो बनता देख, उसने गाड़ी भगा दी। उसे भागता देख पीछे लोग भी चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed