{"_id":"67e44b76cb79456ff40c0fb7","slug":"co-city-chased-away-the-sp-workers-and-used-lathis-on-them-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-127570-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सीओ सिटी ने सपाइयों को खदेड़ा, भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सीओ सिटी ने सपाइयों को खदेड़ा, भांजी लाठियां
Thu, 27 Mar 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। बोर्डिंग ग्राउंड में मां पीतांबरा के महायज्ञ में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देखने के लिए सपाई दीवार फांदकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस पर सीओ सिटी ने कई युवकों के थप्पड़ व लाठियां जड़कर दीवार के उस पार निकाल दिया। सीओ ने सिपाहियों को चेतावनी दी कि यदि दीवार फांदकर कोई आया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यज्ञाधीश रामदास महाराज की कुटिया में महज छह लोगों को ही अंदर जाने दिया गया। सपा नेताओं के लिए बाहर टेंट लगाया गया था। उसमें भी निर्धारित नेताओं को बुलाया गया था। अखिलेश की फ्लीट पहुंचते ही सपाई दीवार फांदकर अंदर घुसने लगे। यह देखकर सीओ सिटी कमलेश कुमार ने सपाईयों के थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को लाठियां भांजकर दीवार के उस पार कर दिया। पुलिस कर्मियों को दीवार की ओर मुंह करके ड्यूटी करने की हिदायत दी। इसके बाद भी कोई दीवार फांदकर आया तो पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बावजूद प्रेसवार्ता के दौरान कई सपा नेता पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुस गए।
फ्लीट के सामने ट्रैक्टर व लोडर आने पर दौड़े पुलिस कर्मी
अखिलेश यादव की गाड़ियोंं की फ्लीट आ रही थी। तभी यज्ञशाला के कर्मचारी लोडर व ट्रैक्टर से सामान लेने के लिए निकल पड़े। लोडर को देखकर सीओ सिटी ने दोनों वाहनों को रोक कर बैक करवाकर खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
-- -
गेट पर अंदर आने की मिन्नतें करते रहे सपाई
यज्ञशाला के मुख्य गेट पर गुरसहायगंज कोतवाल आलोक कुमार दुबे फोर्स के साथ तैनात थे। उस दौरान कई सपा नेता अंदर आने के लिए गेट पर पहुंचे। उन्होंंने अंदर जाने की मिन्नतें की पर पुलिस ने नहीं जाने दिया। कुछ देर बाद सपा नेता दूसरे गेट से पीछे के रास्ते से अंदर आने में कामयाब हो गए।