{"_id":"642879913847b0b533002dd4","slug":"cm-strict-on-complaint-of-irregularities-in-talagram-kannauj-news-c-12-1-157419-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तालग्राम में अनियमितताओं की शिकायत पर सीएम सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तालग्राम में अनियमितताओं की शिकायत पर सीएम सख्त
Sun, 02 Apr 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। नगर पंचायत तालग्राम में विकास कार्यों में अनियमितताओ और गुपचुप तरह से टेंडर प्रकिया की शिकायत पर शासन गंभीर हो गया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने डीएम को नियमानुसार जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
पंडित दीनदयाल योजना के तहत विकास कार्य के लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव मंजूर हुआ है। विकास कार्य कराने के लिए शासन ने नगर पंचायत को डेढ़ करोड़ की बजट राशि आवंटित कर दी है। कई विकास कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच नगर पंचायत अधिकारियों की ओर बरती गई अनियमिताओं का आरोप लगाकर निवर्तमान सभासदों ने लिखित शिकायत सीएम और डीएम से की थी। शिकायत में बताया कि प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए नगर पंचायत अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं की हैं। विकास कार्य के आवंटित बजट का बंदरबांट करने के लिए सभी नियमों को ताक में रखकर टेंडर मंजूर कर दिए गए। ठेकेदार मानकों को ताक में रखकर कार्य करा रहे हैं। नगर पंचायत के लिए खरीदे गए उपकरणों में भी कमीशनखोरी का आरोप लगाया था। मामले की जांच करवाकर टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर नई नियमावली से टेंडर प्रक्रिया की जाए। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने डीएम शुभ्रांत शुक्ला को नियमानुसार जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
-- -
फाइलें सुधारने में लगे कर्मचारी
प्रमुख सचिव की ओर से जांच के निर्देश के बाद नगर पंचायत के लिपिक फाइलों और विकास कार्यों के बिल वाउचर संभालने शनिवार को जुटे रहे। बताया जा रहा है जो गड़बड़ी की गई है, उसको भी सुधारने में लगे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -