{"_id":"56f03eb34f1c1b3319f14d24","slug":"close-to-store-the-bullion-traders-scramble","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान बंद कराने को लेकर सराफा व्यापारियों में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान बंद कराने को लेकर सराफा व्यापारियों में हाथापाई
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
नगर में खुली सराफा कारोबारी की दुकान।
- फोटो : amau ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में इस माह की शुरुआत से एक्साइज ड्यूटी के विरोध को लेकर सराफा व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बाजार बंदी कर रखी है। सोमवार को हड़ताल खत्म होने की असमंजस को लेकर कुछ सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोली तो दुकान बंद कराने को लेकर साथी व्यापारियों में कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने पर हाथापाई हो गई। इस पर आहत कुछ सराफा व्यापारियों ने बाजार बंदी का विरोध करते हुए दुकानें खोल ली। सरकार की ओर से सराफा व्यापारियों पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में पूरे देश में सराफा बाजार अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। इसी के तहत सराफा व्यवसायी संघ के आह्वान पर नगर का भी सराफा बाजार बंद चल रहा है। रविवार दोपहर बाद अचानक जानकारी मिलने पर हड़ताल वापसी की घोषणा कर दी गई।
इससे दुकानें खुल गईं, लेकिन कुछ देर बाद असमंजस के बादल छठते ही सही जानकारी मिलने पर एक बार फिर दुकान बंदी का एलान कर दिया गया। इसी असमंजस को लेकर सोमवार को कुछ सराफा व्यापारियों ने दुकानें खोल लीे। इसको लेकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ सराफा व्यापारी गोल्डी वर्मा की दुकान पर पहुंचे और उसे बंद करने की बात कही। इस पर उसने दुकान बंद करने से मना किया। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वहां मौजूद सराफा व्यवसायी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आगे आकर किसी तरह मामले संभाला और बीचबचाव किया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुए। घटना से गुस्साए पीड़ित सहित कई अन्य सराफा दुकानदारों ने बाजार बंदी का विरोध करते हुए दुकानें बंद करने से मना कर दिया। इससे पूरे दिन नगर में सराफा दुकानों पर बंदी का मिलाजुला असर देखने को मिला।