{"_id":"682638e4e4e3196d8b0c7954","slug":"class-10-student-commits-suicide-after-scoring-50-marks-kannauj-news-c-214-1-knj1005-130213-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 50 प्रतिशत अंक आने पर 10वीं के छात्र ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 50 प्रतिशत अंक आने पर 10वीं के छात्र ने जान दी
विज्ञापन
गुरसहायगंज। सीबीएसई का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हुआ था। 10वीं के छात्र ने 50 प्रतिशत अंक आने पर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र का शव फंदे पर लटकता देख परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने गुरुवार को पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गुरसहायगंज के तिर्वा रोड स्थित मोहल्ला जवाहर नगर निवासी गौरव तिवारी का 15 वर्षीय पुत्र कुणाल तिवारी सीबीएसई का 10वीं का छात्र था। सीबीएसई में कुणाल के 50 प्रतिशत अंक आए थे। परीक्षा परिणाम देखने के बाद से कुणाल मानसिक रूप से आहत था और काफी तनाव में भी था। बुधवार रात कुणाल ने परिवार के साथ भोजन किया और कमरे में सोने के लिए चला गया।
सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसके कमरे में गए। वहां पर कुणाल का शव फंदे पर लटकता देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों में चीखपुकार मच गई ओर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मां संध्या तिवारी बेटे का शव देख बेसुध हो गईं। परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी नहीं दी है।