फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   civic problem

छिबरामऊ-विशुनगढ़ मार्ग की हालत खस्ता

Wed, 12 Aug 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
civic problem
उखड़ा पड़ा छिबरामऊ विशुनगढ़ मार्ग। - फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़। दो जिलों को जोड़ने वाली छिबरामऊ- विशुनगढ़ सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे नौ किलोमीटर का सफर 30 मिनट में पूरा होता है। गड्ढों के कारण राहगीर गिरकर चुटहिल भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

करीब छह वर्ष पहले बनी सड़क से महमूदपुर, नादनपुर, शंकरपुर, हृदयरामपुर, बहादुरपुर, असालताबाद, सेमलपुर, कलैनापुर, चटिया, खबरिया, धीरपुर, धनसिंहपुर, नगरिया, विशुनगढ, चित्तरपुर, कछपुरा, सरदामई के अलावा पड़ोसी जनपद के चतुरीपुर, किला नगरिया, मोहकमपुर, जासमई, भदेई, कैथोली लोगों का छिबरामऊ बाजार और अस्पताल आना जाना होता है।
विज्ञापन

इसके अलावा ब्लॉक व तहसील में बड़ी संख्या में लोग आते जाते हैं। किशनी, मैनपुरी, इटावा, भरथना, कुसमरा जाने के लिए भी ये सीधी सड़क है। विशुनगढ़ में रामलीला मैदान से असालताबाद उमरैन तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात में पैदल, साइकिल और बाइक से निकला बहुत ही मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की शिकायत पर पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पाडेय भी शासन को प्रस्ताव भेज चुकी हैं। विभाग की टीम निरीक्षण कर चुकी है। एस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजा जा रहा है। लॉकडाउन के चलते कार्य लटक गया था। एस्टीमेट पास होते ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। - विमल कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed