फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   choree kee vaaradaaton mein pulis ke haath lage suraag

चोरी की वारदातों में पुलिस के हाथ लगे सुराग

Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
choree kee vaaradaaton mein pulis ke haath lage suraag
मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखते स्वाट व सर्विलांस प्रभारी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर में रविवार रात सात दुकानों में चोरी के मामले में पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, सर्विलांस टीम के राकेश कुमार सिंह कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर से चोरी की वारदातों की जानकारी लेने के बाद दो दुकानों पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के हुलिया को बारीकी से देखा। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। चोरी के खुलासे के लिए स्वाट व सर्विलांस टीम के अलावा कोतवाली पुलिस की भी दो टीमें लगी हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द खुलासा होगा। कुछ पुराने व नए लोगों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के लिए चुनौती बना अपराध का तरीका
नगर के मुख्य मार्ग पर चोरों ने 30/31 जनवरी की रात मुख्य मार्ग पर स्थित मोबाइल की दुकान का शटर काटकर एक लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अब एक बार फिर चोरों ने चोरी का वही तरीका अपनाया। सात दुकानों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों का अपराध करने का यह तरीका चर्चा का विषय बना हुआ है तो पुलिस के लिए चुनौती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed