{"_id":"5e73bf288ebc3e77b463affb","slug":"choree-ke-maamale-mein-saraapha-kaarobaaree-aur-do-choron-ko-bheja-jel-kannauj-news-knp5513645150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में सराफा कारोबारी और दो चोरों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले में सराफा कारोबारी और दो चोरों को भेजा जेल
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बैठे चोर और सराफा कारोबारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सहिल्यापुर गांव में किसान अरविंद सिंह के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों और एक सराफा कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने चोरी गई बंदूक, पांच लाख के जेवर और दो तमंचे बरामद किए हैं। वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों को उनकी मोबाइल की लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया है।
सदर कोतवाली के गांव सहिल्यापुर निवासी अरविंद सिंह बघेल के डाक बंगला रोड स्थित मकान से 12 मार्च को 10 लाख के जेवर, 20 हजार की नगदी, डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक चोरी हो गई थी। सर्विलांस टीम प्रभारी राकेश कुमार, सदर कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक और सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी ने शेखाना निवासी नन्हूं पुत्र डालचंद्र, राहुल उर्फ रंगा पुत्र रामरतन को गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा चोरों से जेवर खरीदने वाले बड़ा बाजार निवासी सराफा कारोबारी अमरदीप पुत्र सुरेंद्र बाबू को भी गिरफ्तार कर लिया। शहर के गोल कुआं स्थित सराफा दुकान पर चोरों ने अमरदीप को पांच लाख के जेवर दो लाख में बेचे थे। पुलिस ने चोरी हुई बंदूक, पांच लाख के जेवर और दो तमंचे बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। वहीं वारदात का मुख्य आरोपी शेखाना निवासी बबलू फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बबलू ने की थी रेकी, कुएं में मिली बंदूक
वारदात की रात शातिर बबलू ने मकान की रेकी की थी। बाद में बबलू ने नन्हूं और राहुल के साथ वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद तीनों बलई गांव के किनारे पहुंचे। यहां एक कुएं में तीनों बंदूकें डाल दी थीं। इन्हें पुलिस ने राहुल और नन्हूं की निशानदेही पर बरामद किया है। चोरी के बाद जेवर की बिक्री कर बबलू फरार हो गया। राहुल उर्फ नन्हूं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सराफा कारोबारी अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया।
2016 में तीनों एक साथ गए थे जेल
वारदात में शामिल शातिर बबलू हिस्ट्रीशीटर रविदास उर्फ करिया का भाई है। चोरी के मामलों में 2016 में रविदास उर्फ करिया, बबलू, नन्हूं और राहुल उर्फ रंगा चोरी करते गिरफ्तार हुए थे। चारों पर 12-12 से अधिक चोरी, लूट के मामले दर्ज हैं। जेल से छूटने के बाद रविदास उर्फ करिया लापता चल रहा है। इससे बबलू के नेतृत्व में अब चोरी की वारदातों को यह लोग अंजाम देते थे।