फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chill increased due to cold wind, dense fog reduced visibility

Kannauj News: सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ी, घने कोहरे ने दृश्यता घटाई

Fri, 30 Jan 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Chill increased due to cold wind, dense fog reduced visibility
कन्नौज। मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट ली है। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह के समय सड़कों पर छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है जिससे हाईवे पर वाहनों को बेहद धीमी गति से चलना पड़ रहा है। चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यू एक सप्ताह से कोहरा कम हो गया था पर बुधवार को हुई बारिश के बाद से ठंडक बढ़ गई है। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा जो दोपहर तक बना रहा। सर्द हवाओं के चलने से ठंड और बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आने वाले दो दिनों में जिले में बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, दो से चार फरवरी के बीच तेज हवाओं, गरज-चमक और ओलावृष्टि के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह और रात में हल्का कोहरा छाए रहने की भी उम्मीद है। हालांकि, दिन के समय हल्की धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। इस बदलते मौसम के कारण किसानों को भी चिंता सता रही है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed